Chaitra Navratri 2025 – Madhya Pradesh Ki Awaaz https://madhyapradeshkiawaaz.com Sun, 06 Apr 2025 10:56:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8 आज खास योग में घर-घर मनाई गई रामनवमी, सीएम धामी ने पूजा अर्चना कर किया कन्या पूजन https://madhyapradeshkiawaaz.com/2025/04/06/today-ram-navami-was-celebrated-in-every-house-in-a-special-yoga/ Sun, 06 Apr 2025 10:56:12 +0000 https://todaynewsindia.com/?p=143305 देहरादून: नौ दिनों तक व्रत रखने के बाद श्रद्धालु नवमी के दिन विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं. चैत्र नवरात्रि के पर्व नवमी के दिन के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है. इसलिए प्रदेश में लोग कन्या पूजन कर रहे हैं. वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी और दुर्गा नवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार पूजा-अर्चना की. सीएम धामी ने पत्नी संग नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं का पूजन किया.

सीएम ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना: गौर हो कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामना दी. साथ ही प्रदेश की खुशहाली व प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की. आज सुबह से ही प्रदेश में नवमी के दिन कन्या पूजन चल रहा है.नवमी के दिन के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है.

मां दुर्गा की प्रतीक कन्याएं: इसलिए श्रद्धालुओं द्वारा घरों और मंदिरों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानी जाने वाली कन्याओं का पूजन किया जा रहा है. इस दौरान श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर धोकर, माथे पर चंदन और रोली लगाकर उनकी पूजा की. जिसके बाद कन्याओं को खीर-पूड़ी का भोग लगाया गया और उनका आशीर्वाद लिया गया.

कन्या पूजन को लेकर पौराणिक मान्यता: पौराणिक मान्यता है कि कि चैत्र नवरात्रि नौवां दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप के लिए समर्पित है. नवमी के दिन कन्याओं की पूजा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और श्रद्धालुओं की हर मुराद को पूर्ण करती हैं. साथ ही नवमी के दिन कन्या पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

]]>
Aaj Ka Panchang, 4 April 2025 : आज चैत्र शुक्ल सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय https://madhyapradeshkiawaaz.com/2025/04/04/aaj-ka-panchang-4-april-2025/ Fri, 04 Apr 2025 00:15:53 +0000 https://todaynewsindia.com/?p=143210 04 April 2025 Ka Panchang: 4 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि शुक्रवार रात 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। 4 अप्रैल को नवरात्रि का सातवां दिन है। शुक्रवार रात 9 बजकर 45 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही 4 अप्रैल को पूरा दिन, पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 5 बजकर 21 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा शुक्रवार को अन्नपूर्णा परिक्रमा शुरू हो रही है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

04 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त

  • चैत्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि- 04 अप्रैल 2025 को  रात 8 बजकर 13 मिनट तक
  • शोभन योग- 04 अप्रैल 2025 को रात 9 बजकर 45 मिनट तक
  • आर्द्रा नक्षत्र- 04 अप्रैल 2025 को पूरा दिन, पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 5 बजकर 21 मिनट तक
  • 04 अप्रैल 2025 व्रत-त्यौहार- नवरात्रि का सातवां दिन, अन्नपूर्णा परिक्रमा शुरू

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- सुबह 10:39 से दोपहर 12:10 तक
  2. मुंबई- दोपहर पहले 11:09 से दोपहर 12:42 तक
  3. चंडीगढ़- सुबह 10:52 से दोपहर 12:26 तक
  4. लखनऊ- सुबह 10:36 से दोपहर 12:10 तक
  5. भोपाल- सुबह 10:50 से दोपहर 12:24 तक
  6. कोलकाता- सुबह 10:07 से दोपहर पहले 11:40 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:10 से दोपहर 12:43 तक
  8. चेन्नई- सुबह 10:40 से दोपहर 12:12 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  1. सूर्योदय- सुबह 6:07 am
  2. सूर्यास्त- शाम 6:40 pm
]]>
Aaj Ka Panchang, 2 April 2025 : आज श्री लक्ष्मी पंचमी, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त https://madhyapradeshkiawaaz.com/2025/04/02/aaj-ka-panchang-2-april-2025/ Wed, 02 Apr 2025 00:15:24 +0000 https://todaynewsindia.com/?p=143110 Aaj Ka Panchang 2 April 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 2 अप्रैल 2025 को चैत्र माह की पंचमी तिथि मां स्कंदमाता की पूजा का दिन है. स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय की माता कहलाती है.

खासबात ये है कि आज बुधवार गणपति जी का दिन भी है. कहते हैं स्कंदमाता की पूजा से संतान प्राप्ति की इच्छा पूर्ण होती है. मां स्कंदमाता को प्रसन्न करने के लिए पीली मिठाई जैसे केसर वाली खीर, बेसन के लड्‌डू, पेड़ा आदि अर्पित करें.

मां के समक्ष पीली चुनरी में एक नारियल रखें. स्वयं पीले वस्त्र धारण करके 108 बार “नन्दगोपगृहे जाता यशोदागर्भ सम्भवा. ततस्तौ नाशयिष्यामि विन्ध्याचलनिवासिनी’ मंत्र का जाप करें. इसके बाद नारियल को चुनरी में बांधकर अपने पास रख लें. इसको अपने शयनकक्ष में सिरहाने पर रखें. मां की कृपा से जल्द ही सूनी गोद भर जाती है.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 2 April 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग,2 अप्रैल 2025 (Panchang 2 April 2025)

तिथि पंचमी (2 अफ्रैल 2025, सुबह 2.32 – 3 अप्रैल 2025, रात 11.49)
पक्ष शुक्ल
वार बुधवार
नक्षत्र कृत्तिका
योग आयुष्मान, सर्वार्थ सिद्धि योग
राहुकाल दोपहर 12.25 – दोपहर 1.58
सूर्योदय सुबह 6.15 – शाम 6.37
चंद्रोदय प्रात: 8.42 -रात 11.25, 3 अप्रैल
दिशा शूल उत्तर
चंद्र राशि वृषभ
सूर्य राशि मीन

शुभ मुहूर्त, 2 अप्रैल 2025 (Shubh Muhurat 2 April 2025)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.13 – सुबह 06.01
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.05 – दोपहर 12.53
गोधूलि मुहूर्त शाम 6.24 – शाम 6.49
विजय मुहूर्त दोपहर 2.28 – दोपहर 3.16
अमृत काल मुहूर्त सुबह 6.39 – सुबह 8.06
निशिता काल मुहूर्त रात 12.04 – प्रात: 12.52, 3 अप्रैल

2 अप्रैल 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – सुबह 7.44 – सुबह 9.17
  • गुलिक काल – सुबह 10.51 – दोपहर 12.25
]]>
Aaj Ka Panchang, 1 April 2025 : आज दमनक चतुर्थी और नवरात्रि व्रत, जानें शुभ मुहूर्त https://madhyapradeshkiawaaz.com/2025/04/01/aaj-ka-panchang-1-april-2025/ Tue, 01 Apr 2025 00:11:29 +0000 https://todaynewsindia.com/?p=143069 Aaj Ka Panchang 1 April 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 1 अप्रैल 2025 को चैत्र माह की विनायक चतुर्थी और मंगलवार है. मंगलवार के दिन चतुर्थी होती है तो इसे अंगारकी चतुर्थी कहते हैं. गआज गणपति जी को लाल रंग का फूल चढ़ाएं और फिर इस मंत्र का जाप करें. जाननं भूत गणादि सेवितं, कपित्थ जम्बू फल चारू भक्षणम्।उमासुतं शोक विनाशकारकम्, नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम्।। मान्यता है इससे कर्ज से मुक्ति मिलने का आशीर्वाद मिलता है.

मंगल के दोष से राहत पाने के लिए इस दिन गणेशजी के साथ हनुमानजी का भी ध्‍यान करें। इसके साथ ऋणहर्ता और विघ्‍नहर्ता गणपति बप्‍पा के गणेश स्तोत्र का पाठ करें.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 1 April 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग,1 अप्रैल 2025 (Panchang 1 April 2025)

तिथि चतुर्थी (1 अप्रैल 2025, सुबह 5.42 – 2 अफ्रैल 2025, सुबह 2.32 )
पक्ष शुक्ल
वार मंगलवार
नक्षत्र भरणी
योग विष्कंभ, प्रीति, सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग
राहुकाल दोपहर 3.32 – शाम 5.06
सूर्योदय सुबह 6.15 – शाम 6.37
चंद्रोदय प्रात: 7.54 -रात 10.14, 2 अप्रैल
दिशा शूल उत्तर
चंद्र राशि मेष
सूर्य राशि मीन

शुभ मुहूर्त, 1 अप्रैल 2025 (Shubh Muhurat 1 April 2025)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.13 – सुबह 06.01
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.05 – दोपहर 12.53
गोधूलि मुहूर्त शाम 6.24 – शाम 6.49
विजय मुहूर्त दोपहर 2.28 – दोपहर 3.16
अमृत काल मुहूर्त सुबह 6.50 – सुबह 8.16
निशिता काल मुहूर्त रात 12.04 – प्रात: 12.52, 2 अप्रैल

1 अप्रैल 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – सुबह 9.18 – सुबह 10.52
  • विडाल योग – सुबह 6.11 – सुबह 11.06
  • गुलिक काल – दोपहर 12.25 – दोपहर 1.59
  • भद्रा काल – शाम 4.04 – प्रात: 2.32, 2 अप्रैल
]]>